दंतेवाड़ा में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या: एक ही कमरे में फांसी पर लटके मिले शव, शादी की तैयारी में था परिवार


 

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बारसूर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में एक ही फंदे से लटके मिले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


एक ही कमरे में मिला दोनों का शव

यह मामला बारसूर के वार्ड क्रमांक 04, टेमरुभाटा मोहल्ला का है।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान संजय पुजारी के रूप में हुई ,उसकी नाबालिग प्रेमिका भी उसके साथ थी ,दोनों रविवार देर रात कमरे में गए थे

सोमवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर दोनों के शव एक ही खंभे से दुपट्टे के सहारे लटके मिले।


शादी की तैयारी कर रहा था परिवार

परिजनों के मुताबिक: दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे ,परिवार को रिश्ते की जानकारी थी ,लड़की नाबालिग थी, लेकिन 18 दिन बाद बालिग होने वाली थी ,इसके बाद दोनों की शादी कराने की तैयारी चल रही थी ,ऐसे में यह घटना परिवार के लिए बड़ा सदमा बन गई।


पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया.  

आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके. एडिशनल एसपी रामकुमार बर्मन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है.

अगर आप या आपका कोई परिचित संकट में है

यदि कोई व्यक्ति तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लें। समय पर सहायता बहुत जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने