Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जशपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग से फैली थी गलत सूचना

 Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की खबर पूरी तरह झूठी और अफवाह निकली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी हादसे के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं




जंगल की आग से फैली अफवाह

नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र के आरा पहाड़ से उठती आग और धुएं की लपटों को देखकर लोगों ने विमान हादसे की आशंका जताई।

  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ
  • कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म्स ने भी खबर चला दी
  • इसके बाद पूरे इलाके में अफवाह फैल गई

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम



सूचना मिलते ही पुलिस ,जिला प्रशासन ,वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जांच के बाद कहीं भी एयरक्राफ्ट क्रैश के कोई निशान नहीं मिले


कलेक्टर ने किया साफ इनकार

कलेक्टर रोहित व्यास कहा कि ओडिशा, झारखंड या प्रदेश से किसी एयरक्राफ्ट के गायब होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन अन्य सूचनाएं भी एकत्र कर रहा है। प्रशासन के अनुसार जंगल में कुछ लोगों द्वारा लगाई गई आग से उठे धुएं को देखकर ही यह अफवाह फैली कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है


ग्रामीणों ने भी नहीं सुनी धमाके की आवाज

कलेक्टर ने यह भी बताया कि लोगों से जानकारी ली जा रही है। लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सुनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।  

9 सेकेंड के वीडियो से फैली थी खबर

दरअसल, एक वीडियो भी सामने आया था। 9 सेकेंड के वीडियो में पहाड़ से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा था। इसी वीडियो के सामने आने के बाद एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर वायरल हो गई थी।

निष्कर्ष

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जशपुर में कोई विमान हादसा नहीं हुआ। यह मामला केवल जंगल में लगी आग और उससे उठे धुएं के कारण फैली अफवाह है।

Post a Comment

0 Comments