CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, टॉप 3 में महासमुंद की 2 बेटियां, 594 अंक के साथ चमकीं संध्या और परीरानी

 

CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार टॉपर्स लिस्ट में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नाम रोशन किया है।

संध्या नायक और पारिरानी प्रधान ने 594/600 अंक (99%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा ने भी 594 अंक हासिल कर टॉपर्स सूची में जगह बनाई है।


टॉप 3 छात्रों का स्कोर

1. संध्या नायक

  • अंक: 594/600
  • प्रतिशत: 99%
  • स्कूल: एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा
  • जिला: महासमुंद

2. पारिरानी प्रधान

  • अंक: 594/600
  • प्रतिशत: 99%
  • स्कूल: एकलव्य इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी, बलोदा
  • जिला: महासमुंद

3. अंशुल शर्मा

  • अंक: 594/600
  • प्रतिशत: 99%
  • स्कूल: न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल, हीरोलर्मी
  • जिला: मुंगेली

टॉप 10 में 8 लड़कियों का दबदबा

इस बार टॉप 10 सूची में 8 छात्राओं ने जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। इससे साफ है कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।


दूसरे स्थान पर रहे ये छात्र

छात्र का नामअंकप्रतिशतजिला
रिया केशरवानी59398.83%कबीरधाम
रानू सिद्धिमयी साहू59398.83%महासमुंद
रेनुका प्रधान59398.83%महासमुंद
दिपांशी बौद्ध59398.83%रायपुर
नंदिता देवांगन59398.83%मुंगेली

कैसे चेक करें 10वीं बोर्ड रिजल्ट





छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं:

🔗 https://cg.results.nic.in/


कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल करीब 3,20,535 छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था।


महासमुंद जिले का शानदार प्रदर्शन

10वीं बोर्ड में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है

Post a Comment

और नया पुराने