फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK में बगावत, एक गुट ने विजय की TVK को दिया समर्थन


 तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK के भीतर चल रही अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी अब दो गुटों में बंटती नजर आ रही है।

AIADMK के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम और विधायक वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट ने मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।


🗳️ 13 मई के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा फैसला

सूत्रों के मुताबिक, AIADMK के एक धड़े के विधायक जल्द ही मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर सरकार को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है।


⚡ AIADMK में क्यों बढ़ा विवाद?

शनमुगम ने कहा -हमने डीएमके के विरोध में इस पार्टी की स्थापना की थी. 53 वर्षों से हमारी राजनीति डीएमके के खिलाफ रही है. इस इतिहास को देखते हुए, डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा गया था. हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया. अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व खत्म हो जाती


🎤 विजय और TVK को समर्थन का ऐलान

शनमुगम ने इस स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. वर्तमान में हम बिना किसी गठबंधन के हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को पुनर्जीवित और मजबूत करने पर होना चाहिए. इसलिए हमने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला लिया, जिसने जीत दर्ज की है.


🔍 तमिलनाडु की राजनीति में क्या बदल सकता है?

AIADMK के एक धड़े का TVK के समर्थन में जाना तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

अगर फ्लोर टेस्ट में TVK को पर्याप्त समर्थन मिलता है, तो विजय सरकार और मजबूत हो सकती है। वहीं AIADMK के भीतर नेतृत्व संकट भी गहरा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने