Delhi Judge Suicide: सफदरजंग में जज ने की आत्महत्या, घर में फांसी पर मिला शव

 


दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली न्यायिक सेवा के जज अमन कुमार शर्मा (30) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कैसे सामने आया मामला?

सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि अमन कुमार शर्मा अपने घर में फंदे से लटके हुए थे।

घटना की जानकारी मृतक के जीजा शिवम (निवासी डिफेंस कॉलोनी) ने पुलिस को दी।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

  • शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
  • परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ जारी
  • आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं

कौन थे अमन कुमार शर्मा?

  • 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की
  • 2018 में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कानून की पढ़ाई
  • कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की
  • अक्टूबर 2025 से कड़कड़डूमा कोर्ट के DLSA में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात

हर पहलू से जांच जारी

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की गहन जांच जारी है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ